कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। आज जिले की सभी जनपद पंचायतों में अध्यक्ष चुने गये। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में श्रीमती माधुरी देवी तंवर को अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष के रूप में प्रकाश जाखड़ को सदस्यों ने चुना। भाजपा पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी को बनाया गया था। उनकी रणनीति कामयाब हुई। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद दोनों विजेताओं का भव्य स्वागत किया गया।
जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा की अध्यक्ष बनी माधुरी तंवर, प्रकाश जाखड़ उपाध्यक्ष
