DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मदरसा इजहारुल ऊलम गेवरा दीपका के सदर मो. जहुर अंसारी द्वारा कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को सर्वसुविधायुक्त सांस्कृतिक भवन के निर्माण हेतु ज्ञापन सौपा

गेवरा दीपका। विगत 40 वर्षो से मदरसा इजहारुल ऊलूम संचालित है, जहाँ सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु व्यवस्था के अभाव मे अभी तक आयोजन किया जाता रहा है, जिसको निरंतर जारी रखने मदरसा के सदर मो. जहुर अंसारी के साथ गेवरा दीपका के मुस्लिम जनप्रतिनिधियो और कमेटी के सदस्यों द्वारा कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद पटेल से मिलकर सामाजिक कार्यक्रम सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु गेवरा दीपका मे विधायक मद से 10 लाख की सर्वसुविधायुक्त सांस्कृतिक भवन निर्माण हेतु ज्ञापन सौपा। जिसमे प्रमुख रूप से मो. जहुर अंसारी, सकिल अहमद, परवेज अंसारी, इस्तेख़ार अली पार्षद गेवरा दीपका, सोनू खान, सहित समाज के युवा साथी उपस्थित थे।

Exit mobile version