DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महंत बोले- बस्तर नक्सल मुक्त हो…लेकिन उद्योग न लगे:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- उद्योगपतियों को ठेका दिया तो विरोध करेंगे,PCC अध्यक्ष की रेस में नहीं

बिलासपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बस्तर में नक्सलियों के सफाए और शांति के समर्थन में हैं। महंत ने कहा कि बस्तर को नक्सलमुक्त कराकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ठेका देकर उद्योग लगाए जाएंगे तो इसका विरोध करेंगे। उन्होंने ये बातें बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा के दौरान कही।

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर भी तंज कसा है, महंत ने आगे कहा, कि हम जैसे चालू टाइप के नेता लोगों को भी पता नहीं चल रहा है कि, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार चला रहे हैं या फिर ओपी चौधरी या बाकी डिप्टी सीएम।

कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता।

कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बड़े नेता।

महंत बोले- में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रेस में नहीं

डॉ. महंत ने आगे कहा, कि प्रदेश में इनके अलग-अलग दिशाओं में काम हो रहे हैं। कोई कुछ कहता है, इतने सालों बाद आईएएस के ट्रांसफर हुए, आईपीएस के ट्रांसफर हुए। अब प्राचार्यों की पदोन्नति हुई, जिसमें हाईकोर्ट का स्टे लग गया।

उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी कहा कि, हमारी बात छोड़िए, भाजपा नेताओं और विधायकों को दो माह से अनेक बार बधाई दे चुका हूं, जिनका नाम चल रहा है, लेकिन अब वे भी रोने की स्थिति में आ गए हैं, पता नहीं क्या होगा।

महंत ने कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की बात भी कही, कहा कि इसके लिए कई नेता लगे हुए हैं। लेकिन, मैं अध्यक्ष बनने की रेस में नहीं हूं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे।

अपोलो अस्पताल प्रबंधन के साथ ही लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन।

बस्तर में शांति का लाभ लोगों को मिले

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने कहा कि दिख रहा है कि नक्सल सरेंडर कर रहे हैं, मारे भी जा रहे हैं और हमारे गांव के निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। हम लोगों को अच्छा लग रहा है कि बस्तर शांत होने जा रहा है। बस्तर में शांति आएगी उसका लाभ लोगों को मिलना चाहिए।

Exit mobile version