DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महंत बोले-BJP छत्तीसगढ़ महतारी की इज्जत नहीं करती:नेता प्रतिपक्ष ने कहा- जिनकी सेवा कर रहे, कार्यक्रम में उनकी ही तस्वीर नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव अब खत्म होने वाले हैं, लेकिन इस पर चल रही सियासत अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर न होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि BJP में छत्तीसगढ़ महतारी की इज्जत नहीं करती है।

इनकी सरकार में छत्तीसगढ़ियां लोगों के अचार-विचार का भी सम्मान नहीं है।

उपचुनाव में प्रचार करते नेता प्रतिपक्ष

उपचुनाव में प्रचार करते नेता प्रतिपक्ष

जिनकी सेवा कर रहे उनकी तस्वीर गायब

महंत ने कहा सरकार में रह कर हम सभी छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करते हैं, न संस्कृति न हमारे परंपरा, छत्तीसगढ़ियों के अचार-विचार किसी की इज्जत नहीं है। जिनकी सेवा कर रहे है उनकी ही तस्वीर नहीं है, बाकी क्या कहा जा सकता है।

उपचुनाव में प्रचार करते नेता प्रतिपक्ष।

भाई चारा एकता के नाम पर वोट मांगे बीजेपी

चुनाव के दौरान धार्मिक बाबाओं और संतों का छत्तीसगढ़ दौरा को लेकर महंत ने कहा धार्मिक ऐजेंडे पर काम नहीं करना चाहिए। हमारा लोकतंत्र है, संविधान है। उन्हें लोकतंत्र, भाईचारा और एकता के नाम से वोट मांगना चाहिए तब सही चुनाव कहा जाएगा हैं।

उपचुनाव में प्रचार करते नेता प्रतिपक्ष

हम क्षेत्र की हालत देख रहे​​ – महंत

रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। उपचुनाव के मुद्दों को लेकर महंत ने कहा कि हम क्षेत्र की हालत देख रहे हैं, कहना नहीं चाहिए ये नाराज हो जाएंगे। यहां की बदबूदार नलियां-गलियां आज भी पांच साल पहले की तरह है, कोई सुधार नहीं हुआ है। बृजमोहन मंत्री रहे हैं, फिर भी ऐसी हालत है।

Exit mobile version