DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अग्रवाल सभा दर्री, जमनीपाली, जैलगांव द्वारा मनाई जाएगी महाराजा श्री अग्रसेन जयंती

जमनीपाली। अग्रवाल सभा दर्री, जमनीपाली, जैलगांव द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता की मुख्य जिम्मेदारी अग्रवाल सभा के प्रचार-प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल को दी गई है, वहीं उनके साथ अग्रवाल महिला मंडल और मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी सहयोगी के रूप में प्रतियागिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का कार्य कर रहे हैं । आज के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छुरीकला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन को प्रारंभ कराया ।

अग्रवाल सभा दर्री, जमनीपाली द्वारा 3 अक्टूबर से रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें व्यंजन बनाओ, पीक द बॉटल, पीक द नूडल्स, आई क्यु टेस्ट, पी_ु, इन-आउट, कैच द बॉल, म्युजिकल चेयर, म्युजिकल हाऊजी, कप कलेक्शन, डम्ब चाराड्स, म्युजिकल अंताक्षरी, जरा देखकर मटका फोड़, रंग भरो चित्रकला, रोलद डाइस, भाषण, अग्र केबीसी, गाओ जरा झूम के, माला बनाओ, कल्चरल डांस एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन शामिल हैं।

पहले दिन की प्रतियोगिता पिक द बॉल में प्रथम शिल्पी अग्रवाल पति अशोक अग्रवाल, द्वितीय नीलम केडिया पति विनय केडिया, तृतीय सोना शर्मा पति अभिषेक शर्मा वहीं व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम संतोष अग्रवाल पति अरूण अग्रवाल द्वितीय सुमन अग्रवाल श्रीराम वस्त्रालय एवं तृतीय एकता बंसल पति मनीष बंसल और पिक द पास्ता स्पर्धा में प्रथम महक अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल, द्वितीय मुस्कान अग्रवाल पति धीरज अग्रवाल एवं तीसरे स्थान पर मुस्कान अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल, अल्का अग्रवाल पति आशीष अग्रवाल रहे । जिन्हें मुख्य अतिथि छुरीकला अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल एवं अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता पालीवाल के हाथों पुरस्कृत किया गया ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि हुकुमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके यहाँ छुरीकला में भी आज से ही अग्रसेन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ है । पूरे अग्र समाज में अग्रसेन जी की जयंती को लेकर उत्साह का माहौल है। खेल प्रतियोगिता में बच्चे, युवा, वरिष्ठजन और महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । अग्रवाल सभा, सभी वर्ग के लोगों को मंच उपलब्ध करा रहा है । उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि वैसेे तो उन्हें माईक पर बोलने की आदत नहीं है, लेकिन जहाँ सामाजिक सहभागिता, एकता, सेवा, समानता, सहयोग की बात हो, तो वे कभी पीछे नहीं हटते ।

युगपुरूष समाज के पथ प्रदर्शक, समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की सामाजिक समरसता के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है । नई पीढ़ी को सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है । अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पालीवाल ने बताया कि किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता और उपस्थिति में होती है। जब-जब कोई सामाजिक कार्य हो, समाज के हर घर से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति ही समाज की ताकत होती है।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल और मड़वाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी सदस्यगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का सफल संचालन सभा के सह सचिव आशीष अग्रवाल ने किया और आभार, सचिव मनोज अग्रवाल ने व्यक्त किया ।

Exit mobile version