DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महाराष्ट्र-पासिंग कार के सीक्रेट चैंबर से मिले 3 करोड़:रायपुर से नागपुर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए, नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी

बालोद,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम कार में बनाए गए सीक्रेट चैंबर में छिपाकर रखी गई थी। कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही इलाके में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। बालोद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाठ बायपास के पास कार को रोक लिया।

कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक सीक्रेट चैंबर मिला। चैंबर में ताला लगा हुआ था, जिसे खोलने पर पुलिस को 500 और 100 रुपए के नोटों के बंडल में कुल 3 करोड़ रुपए नकद मिले। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। कैश गिनने के लिए बालोद पुलिस ने एसबीआई बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवाई थी।

देखिए तस्वीरें…

बालोद पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ कैश बरामद किया है।

कार के गुप्त चैंबर बनाकर छुपा रखे थे 3 करोड़ रुपए।

पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कार से 3 करोड़ कैश जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

रायपुर से नागपुर ले जाया जा रहा था कैश

पुलिस के अनुसार, कार रायपुर से महादेव घाट मार्ग होते हुए, दुर्ग-रनचिराई मार्ग से अंदरूनी रास्तों का उपयोग करते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। पैसे के उपयोग या स्रोत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

एसडीओपी राठौर ने बताया कि, फिलहाल जांच जारी है। आगे की कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग (आईटी) को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।

कार से पुलिस ने 3 करोड़ कैश जब्त की है। जिसमें 500 और 100 के बंडल थे।

कार से पुलिस ने 3 करोड़ कैश जब्त की है। जिसमें 500 और 100 के बंडल थे।

कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

रायपुर में इसी पैटर्न पर पकड़ा जा चुका पैसा

20 सितंबर 2025 को 2 गाड़ियों में 6 करोड़ मिले

दुर्ग, कुम्हारी…छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 500 के नोटों से भरी 2 गाड़ियां निकलीं थी। दोनों गाड़ियों में 6 करोड़ 60 लाख रुपए बंडलों में लोड थे। डिलीवरी प्वाइंट गुजरात थी। हवाला सिंडिकेट ने हमेशा की तरह 1200 किलोमीटर का सीक्रेट कॉरिडोर बनाया।

रायपुर के कारोबारी की रकम बड़े बिजनेस हब से उठाई गई थी। प्रोफेशनल हवाला सिंडिकेट ने तीन लेयर के सीक्रेट-लॉकर में कैश छुपाया। लॉकर की डिजाइन इतनी जबरदस्त थी कि आसानी से पकड़ पाना मुश्किल था। रकम रायपुर से दुर्ग, भिलाई, नागपुर होते हुए गुजरात भेजी जा रही थी, लेकिन कुम्हारी में पकड़े गए।

Exit mobile version