DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महिला कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री का पुतला फूंका

कोरबा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के टीपी नगर चौक पर शनिवार को केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला फूंका। इस मौके पर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का का नाम एपस्टीन फाइल में आना गंभीर मसला है। नैतिकता के आधार पर उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए।

ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि एपस्टीन फाइल मामले में प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ें और केंद्रीय मंत्री से जवाबदेही की मांग करें। ग्रामीण कांग्रेस अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्‍टीन के बीच 62 बार ई-मेल हुए। कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्‍यक्ष हरीश परसाई, शहर अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयूआई अध्‍यक्ष मनमोहन राठौर, पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान ने भी सत्तापक्ष को घेरा।

इस मौके पर ब्‍लॉक अध्‍यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहू, एडी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, अविनाश, प्रेमलता बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि सिंह चंदेल, पुष्‍पा पात्रे, रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, इब्राहिम, गिरधारी बरेठ, जगन्‍नाथ थवाईत, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, राम दास महंत, प्रदीप सागर, रामकुमार राठौर समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति श्‍याम सुंदर सोनी व आभार जिला सचिव जमुना राठौर ने जताया।

Exit mobile version