DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

महोत्सव: ताल, लय और समूह का समन्वय दिखा

कोरबा। जनपद स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के मरकीथान परिसर में किया गया। महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के कलाकारों की 7 टीमों ने भाग लिया।

सभी ने अपने अंदाज में करमा नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। महोत्सव में नृत्य की ताल, लय, पारपंरिक वेशभूषा के साथ कलाकारों के समूह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला, जिसे वहां मौजूद हर िकसी ने सराहा। महोत्सव में विभिन्न आधार पर टीमों का चयन जिला स्तरीय करमा महोत्सव के लिए किया गया।

इसमें दर्रापारा और कापूबहरा की टीम चयनित हुई। ये दोनों चयनित टीमें आगामी दिनों में होने वाले जिला स्तरीय उत्सव में अपनी प्रस्तुति देंगी। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य जनपद अध्यक्ष माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र जाखड़ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर जनपद सीईओ जयप्रकाश डडसेना, ग्राम सरपंच सहेत्तर सिंह राज सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि करमा नृत्य आदिवासी समाज की अमूल्य धरोहर है, जो श्रम, प्रकृति व सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कलाकारों को लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी तक इसके प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version