संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा :– दिनांक 15 जनवरी को प्रार्थी कमल किशोर पिता रामकुमार दुबे उम्र 34 वर्ष निवासी कुदरी पारा बांकीमोंगरा (भानू डेंटल) ने उपस्थित हो लिखित शिकायत दर्ज कराया कि उसके घर पर काम करने वाली बाई माना बाई वैष्णव पति स्व. भूषण दास वैष्णव उम्र 40 कुधरीपारा निवासी ने मेरे घर पर सोने चांदी के आभूषण और नगद रुपए चोरी कर ली है।

• लगातार घर में समान गायब होने की घटनाएं होती रहती थीं, इसलिए बिना बताए लगवाया था सीसीटीवी कैमरा।
• घर में सीसीटीवी कैमरा में चोरी करते कैद हुई घर में काम करने वाली बाई।
• पिछले दो माह से माना बाई प्रार्थी के घर में कार्यरत थी।
• माना बाई और भी घरों में जाती थी काम करने, खबर पाने के बाद वो सदमे में ।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बाँकी मोगरा में पदस्थ एस. आई नंदलाल टंडन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घर में काम करने वाली महिला माना बाई से पूछताछ शुरू की जिसके बाद महिला आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात को (सुनार) पुरुषोत्तम सोनी पिता स्व. जनक राम उम्र 66 वर्ष को बेचा है।
जानकारी के बाद पुलिस ने प्रार्थी की घर की सीसीटीवी कैमरा भी देखा जिसमें माना बाई चोरी करते स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वहीं सुनार पुरुषोत्तम सोनी से पूछताछ करने पर चोरी की गई समान को खरीदना स्वीकार किया जिसके बाद आरोपी माना बाई वैष्णव और को सुनार को हिरासत में ले लिया गया।आरोपी माना बाई के पास से नगद रुपए 3,600/– नगद जप्त किया गया है। वहीं खरीदार आरोपी पुरुषोत्तम सोनी के पास से सोना का 1 जोड़ा टाप , 1 जोड़ी पायल – कुल चोरी किये गये सम्पत्ति रकम 72,500/– जप्त किया गया है।
शेष बचे अंगूठी, बाजूबंद और जेवर जप्त नहीं हुआ है जिसके पतासाजी की जा रही है।
आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 306, 317(2) बी एन एस के तहत कार्यवाही की गई और दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया जहां से उनको जेल दाखिला करा दिया गया।
प्रभारी नंदलाल टंडन ने शिकायत के बाद चंद घंटे में अपने सूझबूझ से चोरी किए गए और खरीदे गए आभूषणों को जप्त कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत लेकर कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले को सुलझा लिया।
