DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

Dhanbad में मैथन डैम का खोला गया फाटक, मनमोहक नजारा देखने लोगों की उमड़ रही भीड़

धनबाद,एजेंसी। मानसून की पहली मूसलाधार बारिश से मैथन डैम का जलस्तर बढ़ने लगा है जिसे देखते हुए डीवीसी(दामोदर घाटी निगम) द्वारा मैथन डैम के दो फाटक व गैलरी खोल दिया गया है।

PunjabKesari

फाटक व गैलरी खोले जाने की सूचना पर सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। विभिन्न क्षेत्रों से सैलानी मैथन डैम पहुंचकर फटाक से निकल रहे जल स्रोत का लुफ्त उठा रहे हैं। बताया जाता है कि मानसून से पहले मैथन डैम में जमे गाद को हटाने एवं डैम के गेटों का निरीक्षण के लिए फाटक खोले गए हैं। डीवीसी एवं केंद्रीय जल आयोग मानसून से पहले यह सुनिश्चित कर लेना चाहती है कि डैम के सभी गेट ठीक से खुले एवं बंद हो रहे हैं या नहीं। इस दौरान गाद भी हटाए जा रहे हैं ताकि डैम में जलभराव की स्थिति को सामान्य तरीके से नियंत्रित किया जा सके।

वर्तमान में मैथन डैम का जलस्तर 471.59 हैं। डैम के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया हैं। डैम के दो फाटक खुलने से पश्चिम बंगाल के दामोदर नदियों में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इधर डैम के खुलते ही आसपास के सैलानी भी पहुंचकर खूबसूरत नजारे का आनंद लेने लगे हैं। विभिन्न जगहों से आए सैलानियों ने कहा कि मैथन का यह नजारा काफी मनमोहक है। यहां पहुंचकर ऐसा लग रहा है मानो एक अलग दुनिया में प्रवेश कर गए हैं।

Exit mobile version