संवाददाता साबीर अंसारी
बाँकी मोंगरा :- बाँकी मोंगरा क्षेत्र अतर्गत एसईसीएल कॉलोनी के क्वार्टर से निकलता दिखा धुआँ देख पड़ोस के लोगों ने तत्काल घर मालिक को धुएं की जानकारी दी, जिसके बाद मकान स्वामी अपने घर पहुंचे और तुरंत दरवाजा खोला। घर के अंदर धुआं के वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा था जिसके बाद आँगन का दरवाजा तोड़ कर पानी से आग बुझा कर आग पर काबू पाई।

क्वार्टर में रहने वाली महिला श्रीमती महेतरीन पटेल सरकारी विभाग में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है और बिएलओ के पद का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि घर पर रखी वाटर हीटर के चालू रह जाने के कारण पानी गरम होने के बाद पानी खत्म होने पर बाल्टी में लगी होगी। बाल्टी एवं उसके नजदीक छोटी प्लास्टिक के सामानो में आग लग गई पर घर के अंदर तक पहुंचने से पहले पड़ोसियों ने जानकारी दे दी जिससे बड़ी घटना टल गई।
