DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

राष्ट्र्रीय राजमार्ग-130 पर टला बड़ा हादसा

  • अनियंत्रित हो ट्रैलर गिरा पुलिया से, वाहन चालक सुरक्षित
    कोरबा। कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर-लखनपुर राष्ट्र्रीय राजमार्ग -130 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक ट्रैलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि आसपास उपस्थित लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि वाहन चालक समय रहते वाहन से कूद गया और उसकी जान बच गई।
    जानकारी के अनुसार ट्रैलर अंबिकापुर की ओर से लखनपुर की दिशा में जा रहा था। पुलिया के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। आशंका जताई जा रही हैं कि वाहन की तकनीकी खराबी के कारण चालक ट्रैलर को नियंत्रित नहीं कर पाया। गिरते ही ट्रैलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राष्ट्र्रीय राजमार्ग -130 के इस हिस्से में बार-बार हादसे होने पर ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए सुरक्षा प्रावधान मजबूत करने मांग की है।

Exit mobile version