DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, क्या नीतीश होंगे CM:5 में से 4 पैरामीटर फेवर में, पोस्टर भी लग गए, पर बढ़ी हुई वोटिंग ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/पटना,एजेंसी। बिहार चुनाव से जुड़े 2 बड़े अपडेट हैं। पहला- इस बार आजादी के बाद सबसे ज्यादा 66.9% वोटिंग हुई है। यानी पिछले चुनाव से करीब 9.6% ज्यादा।

दूसरा- 17 एग्जिट पोल में NDA मजबूती के साथ सरकार बना रही है। सिर्फ 2 एग्जिट पोल महागठबंधन के फेवर में हैं।

इन दोनों सिनेरियो में सरकार किसकी बन रही और मुख्यमंत्री कौन बनने जा रहा है? हमने 5 अलग-अलग पैरामीटर पर इसका एनालिसिस किया। पता चला कि 4 पैरामीटर्स NDA के फेवर में हैं और नीतीश मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पोल ऑफ पोल्स : 17 एजेंसियों के सर्वे में NDA सरकार

17 एजेंसियों के एग्जिट पोल ऑफ पोल्स में NDA को साफ बहुमत मिल रहा है। कुल 243 सीटों में से NDA को 154 और महागठबंधन को 83 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।

गठबंधन के हिसाब से बीजेपी को सबसे ज्यादा 75, जदयू को 67 और 12 सीटें बाकी सहयोगियों को। महागठबंधन में राजद को 58, कांग्रेस को 13 और अन्य को 12 सीटें मिल सकती हैं। यानी, NDA की सरकार बन रही और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी। अब सवाल है कि मुख्यमंत्री कौन होगा….

दरअसल, 16 अक्टूबर को अमित शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि चुनाव बाद विधायक दल तय करेगा कि कौन अगला मुख्यमंत्री होगा? इससे पहले उन्होंने जून 2025 में भी कहा था- ‘चुनाव बाद NDA के विधायक दल की बैठक होगी, उसमें तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।’

शाह के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि बीजेपी बहुमत मिलने पर नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सांसद राजीव प्रताप रुड़ी जैसे कई नेताओं ने साफ किया कि नीतीश ही सीएम बनेंगे।

आखिरकार 1 नवंबर को गृहमंत्री ने भी साफ कर दिया कि नीतीश ही सीएम होंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा-‘इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। मैं फिर से एक बार स्पष्ट करता हूं कि नीतीश ही मुख्यमंत्री हैं और चुनाव जीतने के बाद भी वही रहेंगे।’

आंकड़े भी नीतीश के ही साथ हैं। नीतीश के बिना बीजेपी बाकी सहयोगियों के साथ मिलकर भी 75+12=87 तक ही पहुंच पा रही। जबकि सरकार बनाने के लिए कम से कम 122 विधायक चाहिए। यानी एनडीए की सरकार आती है, तो नीतीश का सीएम बनना तय है।

निष्कर्ष : नीतीश का सीएम बनना तय

Exit mobile version