DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

MakeMy Trip News: यात्रा को बनाएं और आसान, Additional charges देकर 3, 6 या 9 घंटे पहले पाएं होटल का कमरा

नई दिल्ली, एजेंसी। यात्रा संबंधी सेवाओं से जुड़े ऑनलाइन मंच MakeMyTrip ने अपने ऐप पर जल्दी ‘चेक-इन’ और देर से ‘चेक-आउट’ की सुविधा शुरू की है। इसके लिए उपयोगकर्ता को होटल बुकिंग के दौरान अतिरिक्त शुल्क देना होगा। मेकमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह सुविधा भारत में 10,000 से अधिक होटल, विला तथा होमस्टे में और 20 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में 1,000 से अधिक संपत्तियों पर अतिरिक्त शुल्क के साथ उपलब्ध है। 

कंपनी ने कहा, ” देश के 53 प्रतिशत यात्री सुबह 9 बजे से पहले पहुंचते हैं और 54 प्रतिशत दोपहर तीन बजे के बाद प्रस्थान करते हैं। यह सुविधा यात्रियों को बुकिंग के समय ही जल्दी या देर से कमरे का ‘स्लॉट’ सुनिश्चित करने की अनुमति देती है। यात्री अब 3, 6 या 9 घंटे के ‘स्लॉट’ में जल्दी आने या देर से जाने का विकल्प बुकिंग के समय चुन सकते हैं।” 

मेकमाईट्रिप के होटल कारोबार के मुख्य व्यवसाय अधिकारी अभिषेक लोगानी ने कहा कि ठहरने के विकल्प चुनने के लिए यात्रियों के मानदंड बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, ” कीमत और स्थान अब भी महत्वपूर्ण हैं, लेकिन लचीलापन अब बुकिंग संबंधी निर्णय का एक अहम हिस्सा है..” 

Exit mobile version