DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव से हटीं ममता बनर्जी की प्रत्याशी:CM शुभेंदु से मुलाकात के बाद नाम वापस लिया, ममता बोलीं-कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल उपचुनाव से 18 दिन पहले ममता गुट की कैंडिडेट संचिता प्रधान डे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे अब नंदीग्राम सीट से कांग्रेस कैंडिडेट को समर्थन देंगी। संचिता ने इससे पहले बंगाल सीएम शुभेंदु से मुलाकात की थी।

ममता ने संचिता को नंदीग्राम से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि रेजीनगर से रबीउल आलम चौधरी मैदान में बने रहेंगे। ममता ने 13 सितंबर को दोनों कैंडीडेट के नामों की घोषणा की थी।

नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खाली की थी। रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को चुनाव होगा, रिजल्ट 9 अक्टूबर को आएगा।

Exit mobile version