DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

संसद भवन के सामने शख्स ने खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस को मौके से जला हुआ बैग और पेट्रोल मिला

नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली में नए संसद भवन के पास रेलवे भवन के सामने बुधवार दोपहर एक शख्स ने खुद को आग लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के एक अधिकारी के मुताबिक दोपहर 3.35 कॉल आई थी। इसमें युवक के आग लगाने की बात रही गई। इस पर हमने एक गाड़ी मौके पर भेजी।

अधिकारी ने बताया कि संसद की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने व्यक्ति को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से 2 पेज का अधजला सुसाइड नोट, पेट्रोल, जला हुआ बैग और जूता मिला है। जिस जगह पर युवक ने खुद को आग लगाई, वहां बैरिकेडिंग की गई है। फिलहाल युवक की जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की 4 तस्वीरें…

मौके से जला हुआ बैग मिला है, महिला पुलिसकर्मी इसकी जांच करती हुई।

पुलिस ने मौके से जब्त सामान के वीडियो-फोटो लिए।

संसद भवन के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी।

दिसंबर 2023 में हुई थी संसद भवन में घुसपैठ की घटना

13 दिसंबर 2023 को संसद भवन में घुसपैठ की घटना हुई थी। इस मामले में मनोरंजन डी, नीलम आजाद, सागर शर्मा, अमोल शिंदे, ललित झा और महेश कुमावत को अरेस्ट किया गया था। UAPA यानी अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट के तहत नीलम और उसके 5 साथी अब तिहाड़ जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

Exit mobile version