कोरबा। नया बस स्टैंड स्थित आरोग्य धाम पॉलीक्लीनिक ने अपना पहला स्थापना दिवस पर प्रबंधन ने मरीजों के लिए कई सौगातें पेश की है। 30 अगस्त को एक वर्ष पूर्व सेवा प्रकल्प के रूप में इसका शुभारंभ किया गया था। आरोग्य धाम पॉलीक्लीनिक के निदेशक डॉ. बी बी बोर्डे ने बताया कि अब तक 12 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है, 4 हजार से अधिक ने ओपीडी सुविधा का लाभ उठाया और हमारे शिविरों में एक हजार से अधिक लोग लाभान्वित हुए। एक वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि पर कोरबा को ये सौगातें दी जा रही है।
आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक
(आरकेटीसी ग्रुप प्रायोजित एवं भजनका सेवा समिति द्वारा संचालित) स्थानः नया बस स्टैंड के पास, कोरबा (छ.ग.)
संपर्क: 7400578770
- ध्येय “सुलभ उपचार एवं निरंतर निःशुल्क सेवा”
- आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक ने अपने उद्घाटन (30 अगस्त 2024) से अब तक अल्प समय में ही जन-जन का विश्वास अर्जित किया है।
- प्रमुख सेवाएँ सामान्य दिनों में मात्र 20 में डॉक्टर परामर्श (ओपीडी)
सामान्य चिकित्सा
स्त्री रोग विशेषज्ञ
बाल रोग विशेषज्ञ
नेत्र
- पैथोलॉजी लैब की सभी जाँचें सामान्य बाज़ार दर से आधे से भी कम मूल्य पर।
- अब तक लगभग 12,000 लोगों ने जाँच कराई तथा 4,000 से अधिक ने ओपीडी सुविधा का लाभउठाया। उपलब्ध ओपीडी सेवाएँ
- पैथोलॉजी लैब – विशेष लैब जाँच सुविधाएँ
शुगर, रक्त की मात्रा, यकृत, गुर्दा, थायरॉइड, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन आदि लगभग 80 प्रकार की जाँच।
- शिविर उपलब्धियां – अब तक आयोजित शिविरों से 1000 से अधिक लोग लाभान्वित। अनेक जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित ।
- आगामी कार्यक्रम
30.08.2025 – रक्तदान शिविर रक्तदाताओं को 1 वर्ष तक फ्री ओपीडी सुविधा प्रदान की जाएगी
30.08.2025 से 05.09.2025 शिक्षक सम्मान शिविर (फ्री ओपीडी)
01.09.2025 से 30.09.2025-50 वर्ष से अधिक आयु वालों हेतु प्रतिदिन शाम निःशुल्क नेत्र जाँच
गर्भवती महिलाओं हेतु सोमवार से शनिवार निःशुल्क परामर्श
प्रत्येक मंगलवार सभी नागरिकों के लिए फ्री ओपीडी
आरोग्यधाम पॉलीक्लिनिक निरंतर यह सुनिश्चित कर रहा है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सस्ती दरों पर और सुलभ तरीके से उपलब्ध हो सके।
रेडक्रास भवन जल्द
रेडक्रास सोसायटी के जिला अध्यक्ष रामसिंग अग्रवाल ने बताया कि जिला बनने के बाद 2004 से जिले में रेडक्रास सोसायटी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डाक्टर चरणदास महंत ने अपनी निधि के 4 लाख रूपए अनुदान दिया था, उससे भवन बनवाया गया और अब राज्यपाल से रेडक्रास भवन के लिए मांग पत्र भेजने के बाद अनुमति मिल गई है और 90 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके अलावा मोबाइल ब्लड कलेक्शन एम्बुलेंस, ब्लड बैंक भवन की भी मांग की गई है। उन्होंने बताया रेडक्रास सोसायटी ने 34 कैम्प के माध्यम से 470 यूनिट ब्लड कलेक्शन किया है। पूर्व कलेक्टर इशिता राय के कार्यकाल में दालभात केंद्र का शुभारंभ किया गया था। राज्यपाल सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हैं। हमारी सोसायटी में 664 आजीवन सदस्य हैं।
2 सितम्बर को बुंदेली में शिविर
रामसिंग अग्रवाल ने बताया कि 2 सितम्बर को बुंदेली में चेकअप कैम्प लगाया जाएगा।
इसके अलावा यूथ, जुनियर रेडक्रास मेम्बर बनाए जाएंगें और स्कूल-कालेज के विद्यार्थियों को सेवाप्रकल्प से जोड़ा जाएगा।
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरेटिक दवाईयों की रेडक्रास मेडिकल दुकानें खोलने का प्रस्ताव है और इच्छुक अभ्यर्थी उनके पास आवेदन जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थी को फार्मेंसी की योग्यता हासिल हो।

