जांजगीर। बिलासपुर से जांजगीर तक 2016 में बना नेशनल हाईवे में कई तकनीकी खामियां हैं। निर्माण के महज कुछ वर्षों में ही सड़क की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है।

खासतौर पर पुटपुरा से पहले कंजी नाला पुल पर गड्ढा बन गया है, जिससे हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। करीब 273 करोड़ रुपए की लागत से तैयार लालखदान से बनारी तक 33 किलोमीटर लंबा यह हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है। अमरताल मंदिर के पास सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं।
वहीं, अकलतरा से पुटपुरा और बनारी तक कई स्थानों पर दरारें उभर आई हैं। कई जगह डामर की परतें चढ़ाकर दरारों को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन दरारें अब भी साफ नजर आ रही हैं।
