DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

चीन ने नेपाल को एक और बाढ़ की चेतावनी दी:बॉर्डर से 18 किमी ऊपर बनी झील, अब तक 359 शव बरामद, 288 भारतीय समेत 1500 लापता

काठमांडू/नई दिल्ली, एजेंसी। नेपाल में बुधवार की भीषण बाढ़ के बाद चीन ने भोटेकोशी नदी में फिर बड़ी बाढ़ की चेतावनी दी है। चीन से मिली जानकारी के मुताबिक, रसुवागढ़ी बॉर्डर से करीब 18 किमी ऊपर ल्हेंदे नदी में पानी रुकने से झील बन गई है।

प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को नदी किनारे से दूर सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी है। झील के टूटने पर भोटेकोशी में फिर तेज बाढ़ आ सकती है।

नेपाल पुलिस के गुरुवार शाम 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार की बाढ़ में 359 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 जिलों से शव बरामद किए गए हैं। सबसे ज्यादा चितवन जिले में 132 शव मिले हैं।

बाढ़ के बाद करीब 1,500 लोग लापता हैं। इनमें 288 भारतीय भी शामिल हैं। वहीं, 21 भारतीयों को बचाया गया है, जिनमें 11 की पहचान हो चुकी है।

त्रिशूली नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद एक महिला को बचावकर्मी अर्थमूवर मशीन की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए

Exit mobile version