कोरबा 27 अगस्त 2026। मीडियेशन एण्ड कॉसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 01 अगस्त, 2026 से दिसम्बर 2026 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारतवर्ष में ‘‘मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0‘‘ का आयोजन किया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 के सफल एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु जिला न्यायालय कोरबा व व्यवहार न्यायालय कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के लंबित मामले एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु न्यायालयों द्वारा सूचना पत्र जारी किया जा रहा है तथा समस्त आमजन से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों को मध्यस्थता के माध्यम से निराकृत किये जाने हेतु संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा या तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, पाली, करतला में 07759228939, 07815250833, 07759299134 पर संपर्क कर सकते हैं।
मीडियेशन फॉर दि नेशन 3.0 -मध्यस्थता के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण
