DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

बैठक:बाबा साहब की जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस


कोरबा । भारत रत्न डॉ भीमराव बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी के लिए टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक की गई।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद नारायण कुर्रे की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को प्रात: 10:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाने के बाद ओपन थियेटर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल जाकर माल्र्यापण किया जावेगा ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद डॉ. रामगोपाल कुर्रे, पार्षद पति अविनाश बंजारे, महिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, रवि खुंटे, सीमा कुर्रे, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे । रवि खुंटे ने 14 अप्रैल को समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है ।

Exit mobile version