DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

अघरिया समाज के सदस्यों ने किया पौधरोपण

कोरबा। छत्तीसगढ़ अघरिया समाज विकास समिति दर्री इकाई द्वारा बुधवार को गणेश चतुर्थी पर पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ, इस धरा को स्वस्थ सुंदर बनाओ के उद्देश्य से जमनीपाली के मुक्तिधाम में समाज द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस पुनीत कार्य में रघुनंदन कश्यप, इकाई अध्यक्ष जागेश्वर मानसर, सचिव महेश गौतम, तामेश्वर भारद्वाज, भागवत शांडिल्य, द्वारिका भारद्वाज, रामलाल भारद्वाज, नीलेश कश्यप, मोहन कश्यप, गिरजा गौतम समेत सदस्यों ने सहयोग किया।

Exit mobile version