संवाददाता साबीर अंसारी
कुसमुंडा:– न.पा.प. बाँकी मोगरा के कुसमुंडा क्षेत्र इमली छापर के टीपर बाईपास की स्थिति किसी से छुपी नहीं है, बेलगाम तेज गति से दौड़ती है बड़ी बड़ी भारी वाहन, हमेशा बना रहता है बड़े दुर्घटना की संभावना।
इमली छापर का रेलवे फाटक ज्यादातर बंद रहने के वजह से वर्तमान में कॉलोनी निवासी व स्कूल के वाहन इसी सड़क से मुख्य मार्ग के रूप में आवागमन करते है।
इस मार्ग में हो रहे सड़क दुर्घटना और तेज गति वाहन की चाल को देखते हुए वार्ड क्रमांक 20 नेहरू नगर के पार्षद नवीन (निक्कू) कुकरेजा ने एस ई सी एल कुसमुंडा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को आवेदन पत्र सौंपा है जिसमें टीपर मार्ग में तेज गति वाहनों और हो रही दुर्घटनाओं को अवगत कराते हुए सड़क में गति अवरोधक (ब्रेकर) बनाने की निवेदन की साथ ही तेज गति से चलने वाले भरी वाहनों पर रोक लगाने को बात कही गई।

इस टीपर मार्ग सड़क में साप्ताहिक मंगल बाजार भी स्थित है जिससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, अभी हाल ही में 6 अगस्त को एक मोटर सायकल चालक की ट्रेलर के चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी।
वार्ड पार्षद नवीन कुकरेजा से बात करने पर कहा गया कि कुसमुंडा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया है, इस पर किसी प्रायः की सुध नहीं ली जाने और गति अवरोधक न बनाने की स्थिति में आगे और कठोर कदम उठाया जाएगा जिसके जीवबदारी एस ई सी एल कुसमुंडा प्रबंधन की होगी।
