DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

छत्तीसगढ़ के रावत (यादव) को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर पंजीयन (5066) की कोरबा जिला इकाई द्वारा यादव (रावत जाति ) को केन्द्र सरकार के पिछड़ा वर्ग की सूची में जुड़वाने बावत राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) को सौंपा गया। झेरिया यादव समाज जिला कोरबा द्वारा कहा गया है कि रावत सरनेम छत्तीसगढ़ में यादव जाति में आता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे सामान्य वर्ग में रखा है, जिसके कारण हमारे यादव समाज के लोग जो रावत लिखते हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है और कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
यादव समाज ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि रावत सरनेम के यादव समाज के लोगों को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने की कृपा करें। ज्ञापन सौंपने वालों में छत्तीसगढ झेरिया यादव समाज जिला कोरबा के रिखीराम यादव- जिलाध्यक्ष , हीरालाल यादव-उपाध्यक्ष, सोहित यादव-जिलाध्यक्ष (क्षेत्रीय झेरिया यादव समाज कोरबा ), शिवनाथ यादव-प्रचार सचिव, माखन यादव-संरक्षक, बुधवार साय-आमंत्रित सदस्य, श्रीमति सैलाना यादव-उपाध्यक्ष केन्द्रीय समिती महिला प्रकोष्ठ रायपुर, लीलाम्बर यादव-नगर अध्यक्ष कोरबा, नत्थुलाल यादव-जिलाध्यक्ष सर्व यादव समाज व राष्टीय कांग्रेस जिलाध्यक्ष कोरबा, नित्यानंद यादव, भानु यादव, गोपाल यादव, नीलकंठ यादव, करमहा यादव, खम्मन यादव, रामाधार यादव, राजेंद्र यादव, रघुनाथ यादव, भावेश कुमार , धनेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, महेन्द्र कुमार यादव, बिहारी लाल यादव, सुमित यादव देवेन्द्र, अनुराग, शनि यादव अविनाश, रामकुपाल, निवेश, गौरव, आकाश, अभय, उमेद यादव, रामगोपाल यादव, छतलाल यादव, डा पुरुषोत्तम यादव, जगन्नाथ यादव, कृपाल, विष्णु यादव, माखन यादव, लक्ष्मी, छतराम, कीर्तन यादव, गजाधर, द्वारिका यादव, आदि उपस्थित थे। उपाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित दूर-दराज से आए सभी सदस्यों का आभार जताया है और कहा है कि एकता से ही समाज की समस्याओं का निराकरण संभव है।

Exit mobile version