DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रीनगर में पारा -8º से नीचे, झरनों का पानी जमा:हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; उत्तर प्रदेश, राजस्थान और MP में बारिश का अनुमान

नई दिल्ली,एजेंसी। देश के उत्तरी राज्यों में तेज सर्दी का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 0 डिग्री के नीचे बना हुआ है। हिमाचल में आज बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान में और भी ज्यादा गिरावट हो सकती है।

पंजाब-हरियाणा में भी शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। चंडीगढ़ में तापमान 0.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पंजाब के आदमपुर इलाके में पारा 1.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब में घना कोहरा भी देखने को मिला। अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, लुधियाना और बरनाला में विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई।

बर्फबारी और तेज सर्दी के साथ मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में आज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कल से बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम की 6 तस्वीरें…

श्रीनगर में चिल्लाई कलां के दौरान पेड़ पर पानी और झरने जम गए हैं। नलों में भी पानी जम गया है।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6ºC दर्ज किया गया है।

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 6ºC दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। इससे विजिबिलिटी घट गई।

वाराणसी में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर से कम रही। यहां 3 दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान के अजमेर में घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हुईं।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में चिल्लई कलां (तेज ठंड) की शुरुआत हो चुकी है। बारामूला में तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ।

Exit mobile version