DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोरबा में मेधावी छात्रों को मिला बड़ा मौका:150 विद्यार्थी नीट-जेईई की मुफ्त कोचिंग के लिए रायपुर रवाना, डीएमएफ से होगा खर्च

कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला प्रशासन ने मेधावी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिले के 150 मेधावी विद्यार्थियों को राजधानी रायपुर स्थित एलन कोचिंग संस्थान में नीट और जेईई की निःशुल्क तैयारी के लिए भेजा गया है।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए पूरी व्यवस्था की है। इसमें शैक्षणिक शुल्क, भोजन और आवास शामिल हैं। इस पूरे कार्यक्रम का खर्च जिला खनिज संस्थान मद (डीएमएफ) से किया जाएगा।

मंत्री ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में मंत्री लखनलाल देवांगन ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

विद्यार्थियों ने इस अवसर पर जेईई और नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

Exit mobile version