DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मिडिल ईस्ट युद्ध का गैस सिलेण्डर आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं:स्थिति सामान्य-सारांश गैस एजेंसी

कोरबा। इन दिनों मिडिल ईस्ट युद्ध से आम उपभोक्ता संशय की स्थिति में हैं, कि यदि यह युद्ध लंबा खींचा, तो पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होगी। गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी प्रभावित होगी, लेकिन कोरबा में भारत गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पूर्ववत सामान्य ढंग से हो रही है। सारांश गैस एजेंसी के संचालक ने आम उपभोक्ताओं से निवेदन करते हुए कहा है कि मिडिल ईस्ट युद्ध से गैस सिलेण्डर की आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आ रहा है और उपभोक्ताओं को सामान्य रूप से गैस सिलेण्डर की आपूर्ति की जा रही है। संचालक ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा इंधन (गैस) की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है और हमारे पास पर्याप्त मात्र में गैस सिलेण्डर उपलब्ध है। उपभोक्ताओं से आग्रह करते हुए संचालक ने आश्वस्त किया है कि तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है। जमाखोरी रोकने के लिए शासन ने जो गाइडलाइन्स जारी किया है, लेकिन सिलेण्डर समय पर उपलब्ध हो रहा है और डिलिवरी भी समय पर की जा रही है।

Exit mobile version