कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के कलमीडुग्गु, प्रगतिनगर के 10 लोगों की फरवरी में कुंभ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में निधन हो गया था। घटना के बाद नगर विधायक व वाणिज्य, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी शोकाकुल परिवार के निवास पर पहुंच कर सवेक्छानुदान मद से सभी 10 मृतकों के परिवार जनों को 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। रविवार को उद्योग मंत्री देवांगन ने कोहड़िया, कोरबा निवास कार्यालय में सभी 10 परिवार को 1.1 लाख के चेक का वितरण किया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद राधा महंत, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर भी उपस्थित रहे।
मंत्री ने मृतकों के परिवारों को दिए 1-1 लाख के चेक
