बिलासपुर। आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर तोखन साहू से आज 28 जून 2025 को एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। दुहन ने मंत्री को एसईसीएल द्वारा कोयलांचल क्षेत्रों में संचालित की जा रही विभिन्न सीएसआर योजनाओं की भी जानकारी दी।
आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, तोखन साहू से एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन ने की सौजन्य भेंट
