DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मंत्री बोले- शराब की प्रीमियम-दुकान खुलेगी तो शौकीन लोग जाएंगे:कांग्रेस बोली- शराबबंदी करने वाली सरकार अब शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ दौरे के दौरान आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री ने प्रीमियम शराब दुकानों के बारे में कहा कि अच्छी दुकान खुलने से शौकीन लोग अच्छे से जाएंगे।

पूर्व विधायक ने कहा कि शराब बंदी का वादा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार अब शराब दुकानों की संख्या बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्कूलों की संख्या घट रही है और शराब की दुकान बढ़ रही है।

साथ ही शराब की बिक्री से अपराधों में वृद्धि हो रही है। कमरो के अनुसार छत्तीसगढ़ अब अपराध का केंद्र बनता जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो

कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो

कांग्रेस ने जताई आपत्ति

मंत्री के बयान पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कमरो ने याद दिलाया कि जब वह विधायक थे, तब भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय के सामने शराब की बोतल के साथ प्रदर्शन किया था।

Exit mobile version