DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मंत्रियों को भी कार से नहीं मिली एंट्री:रायपुर में स्मृति ईरानी ले रहीं मीटिंग, शेड्यूल में नाम नहीं, लौटना पड़ा, कोर-ग्रुप की बैठक कल

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज रायपुर पहुंची। संगठन की ओर से नामित 16 पदाधिकारी और विधायक स्वागत के लिए पहुंचे। इस दौरान न तो ढोल-ताशे बजाए गए और न ही किसी मंत्री को बुलाया गया।

स्वागत के लिए प्रस्तावित भाजयुमो की बाइक रैली भी स्थगित कर दी गई। एयरपोर्ट से स्मृति ईरानी भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां स्मृति ईरानी के निर्देश पर बीजेपी कार्यालय के भीतर से पुलिस सुरक्षा हटाई गई है।

वहीं एक कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी लेना चाह रही थीं। इस पर स्मृति ईरानी ने प्यार से उनके सिर पर हाथ रखा और सेल्फी लेने से मना कर दिया। स्मृति ईरानी के साथ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी छत्तीसगढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महामंत्रियों की बैठक जारी है।

भाजपा कार्यालय के अंदर मंत्री खुशवंत साहेब के काफिले को भी एंट्री नहीं मिली। मंत्री गाड़ी से उतरे और पैदल प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, धर्मलाल कौशिश और भूपेंद्र स्वन्नी भी पैदल ही कार्यालय के अंदर गए। शेड्यूल में नाम नहीं होने पर उन्हें भी लौटना पड़ा।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और महामंत्रियों की बैठक ले रहीं स्मृति ईरानी।

छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज रायपुर पहुंची।

संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ कुल 12 बैठकों में शामिल होंगी।

स्मृति ईरानी ने एक कार्यकर्ता को प्यार से सेल्फी लेने से रोका।

पुलिस को कार्यालय से बाहर किया गया है। इस दौरान भाजपा नेता पुलिस को समझाते हुए नजर आए।

मंत्री खुशवंत साहेब के काफिले को भी भाजपा कार्यालय के मेन गेट पर रोक दिया गया।

Exit mobile version