DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मीसा बंदी विनोद सिन्हा का निधन, कल 1 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार

कोरबा। कोरबा के पूर्व एसईसीएल कर्मचारी एवं मीसा बंदी विनोद सिन्हा का बुधवार 30 जुलाई को ह्दयाघात से निधन हो गया। श्री सिन्हा छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें कोसाबाड़ी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कल 1 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निवास स्थान से प्रात: 11.00 बजे पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी।

Exit mobile version