कोरबा/कटघोरा। नगरीय निकाय चुनाव के दिन 11 फरवरी को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अंतर्गत अशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुड़देवा को मतदान केन्द्र बनाया गया था। इस विद्यालय के कक्ष क्रमांक 17 में पीठासीन अधिकारी के रूप में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला घुड़देवा विकासखंड कटघोरा की प्रधान पाठिका श्रीमती नासिन बाई भारद्वाज को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। मतदान के एक दिन पूर्व 10 फरवरी को मतदान टीम उक्त केन्द्र पहुंची,लेकिन नासिन बाई भारद्वाज ने रिटर्निंग आफिसर एवं सेक्टर अधिकारी को बिना बताए गायब हो गई, जिसे सीईओ सह नोडल अधिकारी ने श्रीमती भारद्वाज के इस कृत्य को चुनाव जैसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासन हीनता बताया है और उन्हें नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब मांगा है। सीईओ ने बताया कि जवाब संतोष प्रद न मिलने पर उक्त प्रधान पाठिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
