कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर किसानो से धान खरीदी कार्य का आज से शुभारंभ हो गया है। कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में आज विकासखण्ड पाली के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित केंद्र कोरबी (धतुरा) में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हुआ।
उन्होंने समिति में धान विक्रय के लिए आए कृषक परसराम राठौर (भलपहरी) एवं सोमनाथ राठौर (भलपहरी) मौसम राठौर (कोरबी) का पुष्पमाला एवं शॉल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की।
इस बीच उपस्थित संजय राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता, मन्नू राठौर भाजपा नेता, दुर्गेश कश्यप वरिष्ठ भाजपा नेता, सैयद कलाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विनोद कँवर अध्यक्ष समिति, विजय धनवार सरपंच, सरजू लाल निषाद वरिष्ठ भाजपा नेता, रवि राठौर, शिवकुमार मरकाम, अनिरुद्ध कंवर सरपंच ढोलपुर, मौसम राठौर, रामचरण राठौर, ज्ञानेंद्र कौशिक, रामधन कौशिक, कमल किशोर, कर्मचारी समुद्र सिंह, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र तिवारी, घनश्याम जायसवाल एवं अन्य किसान साथी ग्राम वासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
