DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोदी साइप्रस पहुंचे:राष्ट्रपति निकोस ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया; PM भारतीय समुदाय से मिले, भारत माता की जय के नारे लगाए

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस पहुंच गए हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति निकोस पीएम मोदी का हाथ पकड़कर साथ चले।

इसके बाद मोदी साइप्रस के लिमासोल गए। होटल के बाहर भारतीय समुदाय से मुलाकात की। बच्चों को दुलार किया। साथ ही भारत माता की जय के नारे लगाए।

मोदी रविवार को 3 देशों की 4 दिन की यात्रा पर रवाना हुए। वे 15-16 जून को साइप्रस में रहेंगे। 16 और 17 जून को कनाडा में G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद मोदी 18 जून को क्रोएशिया जाएंगे। 19 जून को भारत लौट आएंगे। इस दौरान वे 27 हजार 745 किमी का सफर तय करेंगे।

एयरपोर्ट पर वेलकम

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारतीय समुदाय से मुलाकात

पीएम मोदी ने साइप्रस के लिमासोल में होटल के बाहर भारतीय समुदाय से मुलाकात की। बच्चों को दुलार किया।

Exit mobile version