कच्छ ,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई। पीएम 11 साल में सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे।
इससे पहले मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे थे।
PM ने कहा कि आज कोई अगर कोई कहता है कि एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
PM मोदी ने कच्छ में BSF के जवानों को मिठाई खिलाई।
पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में जवानों के बीच बोट में नजर आए।
पीएम मोदी कच्छ में BSF की बोट से क्रीक इलाके में पहुंचे।
जवानों के साथ मिलकर मोदी ने उनका हालचाल भी पूछा।
2014 से 2023 तक मोदी की जवानों के साथ दीपावली मनाने की तस्वीरें…
2023: प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लेपचा में भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई।
2022: PM मोदी ने कारगिल में सैनिकों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
