DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोदी बोले-दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर:जापानी PM ने कहा- भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने

नई दिल्ली/ टोक्यो,एजेंसी। PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम की बैठक की संबोधित किया।

मोदी ने अपने भाषण में भारत को निवेश के लिए सबसे बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है।

मोदी ने कहा कि जापान टेक्नोलॉजी में पावरहाउस है, तो वहीं भारत टैलेंट का पावरहाउस है। टेक्नोलॉजी और टैलेंट ही नेतृत्व कर सकते हैं। मोदी ने कहा भारत और जापान में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

मोदी से पहले जापान के PM इशिबा ने कहा कि भारतीय टैलेंट और जापानी तकनीक एक-दूसरे के लिए बने है।

मोदी 8वीं बार जापान के दौरे पर गए

बतौर प्रधानमंत्री यह मोदी की 8वीं जापान यात्रा है। स्थानीय कलाकारों ने टोक्यो के होटल में उनका गायत्री मंत्र से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात की।

PM मोदी यहां 15वें भारत-जापान वार्षिक समिट में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

उन्होंने रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि इस दौरे का मकसद भारत और जापान के बीच खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी को मजबूत करना है। जापान के बाद मोदी 31 अगस्त को चीन पहुंचेंगे।

मोदी के टोक्यो पहुंचने पर जापानी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

मोदी के स्वागत में प्रवासीय भारतीय होटल पहुंचे। इस दौरान भारतीय PM ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

मोदी ने जापान की महिला कलाकारों की भरतनाट्यम की परफॉर्मेंस देखी।

जापानी महिलाओं ने राजस्थानी लोकगीत गाकर मोदी का स्वागत किया। इस दौरान वे भारतीय पोशाक पहने नजर आईं।

Exit mobile version