DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोदी बोले- हमने पाकिस्तान के सीने पर सीधा हमला किया

ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत अपनी शर्तों पर अपने तरीके से जवाब देकर रहेगा

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर सदन को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं कहना चाहूंगा कि ये विजय उत्सव आतंकी हेडक्वॉटर्स को मिट्‌टी में मिलाने का है।

उन्होंने कहा- इस सत्र के प्रारंभ में ही मैं जब मीडिया से बात कर रहा थ, तब मैंने सभी सांसदों से कहा था कि यह सत्र भारत के विजय उत्सव का सत्र है। संसद का यह सत्र भारत के गौरव गान का सत्र है।

मोदी से पहले राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 29 बार कहा है कि हमने युद्ध रुकवाया। अगर दम है तो प्रधानमंत्री यहां सदन में यह बोल दें कि वह झूठ बोल रहे हैं।

Exit mobile version