DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोदी का 76वां जन्मदिन-बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी:शाह बोले- मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, वडनगर से बनारस बाइक रैली रवाना की

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना/अहमदाबाद, एजेंसी। पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी की। मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों को लंबे समय तक केंद्र की योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाया, जिससे उन्हें नुकसान हुआ।

वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में हैं। उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी तक करीब 1300 km की बाइक रैली रवाना की। वाराणसी से भी वडनगर के लिए बाइक रैली शुरू हुई। इसमें करीब 600 बाइकर्स, 10 राज्य और 193 जिले शामिल होंगे। इसका समापन 7 अक्टूबर को होगा।

शाम 6-7 बजे तक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी।

मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है।

अमित शाह ने वडनगर से 300 बाइकर्स की बाइक रैली रवाना की।

शाह ने गुजरात के वडनगर के मंदिर में आरती की।

शाह ने गुजरात के वडनगर के मंदिर में आरती की।

शाह की स्पीच की बड़ी बातें:

25 साल तक लगातार सेवा पर- पीएम मोदी ने 25 सालों तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार काम किया। मोदी ने बिना छुट्टी लिए रोज 16-18 घंटे काम किया।

‘इंडिया फर्स्ट’ के मंत्र पर- पीएम मोदी ने 25 साल तक ‘इंडिया फर्स्ट’ के मंत्र को आगे रखा और देश को विकास की दिशा में ले जाने के लिए लगातार काम किया।

25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने पर- मोदी सरकार के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। उन्होंने आवास, बिजली, नल का पानी, शौचालय, गैस और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।

80 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य और राशन पर- करीब 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज और 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य कवर दिया गया। गरीबों को कई बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में स्पष्टता लाई और सुशासन के जरिए भ्रष्टाचार व घोटालों से निपटने का काम किया। उन्होंने मोदी के खुद को ‘प्रधान सेवक’ कहने का भी उल्लेख किया।

राजस्थान: अजमेर जिले के पुष्कर में सैंड आर्टिस्ट ने पीएम मोदी का सैंड आर्ट बनाया

Exit mobile version