DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मोगरा देवी दुबे पंचतत्व में विलीन

जांजगीर। जांजगीर वीआईपी सिटी निवासी श्रीमती मोगरा देवी का मृतदेह पंचतत्व में विलीन हो गई। उनका निधन रायपुर में रविवार की अलसुबह हो गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12.00 बजे किया गया। वे विजय दुबे (अधिवक्ता) एवं हेमंत दुबे की पूज्य माता थीं तथा आभाष, अभिषेक, शाश्वत एवं अथर्व दुबे की दादी थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रानी तालाब स्थित मुक्तिधाम में संपन्न हुआ, जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विजय दुबे ने दी। अंतिम यात्रा में परिवार, रिश्तेदारों, समाजजनों सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा में जांजगीर, कोरबा, सक्ती, बिलासपुर सहित प्रदेश के कई जिलों से अधिवक्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Exit mobile version