DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा लोगों का मन

कोरबा। श्री अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने मंगलवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर अपनी नृत्य कला में प्रतिभा का प्रदर्शन की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत थी। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा के साथ हुई।

स्वागत उद्बोधन प्राचार्य शोभा सोनी ने दिया। श्री अग्रसेन शिक्षण समिति विद्यायल के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे पूर्व अध्यक्षों के अशीर्वाद से ही हम आज स्थापना दिवस मना पा रहे हैं। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है। बहुत कम बच्चों से इस स्कूल की शुरूआत कि गई थी, जिसका लगातार विस्तार हो रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हो रहा है। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि अब लगता है कि आने वाले समय में हमें विद्यालय का विस्तार करना पड़ेगा। बच्चों ने परीक्षा में अच्छे स्थान भी प्राप्त किए हैं। मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने कहा कि यह विद्यालय कई वर्षों से संचालित हो रहा है। जहां सभी वर्ग के बच्चे शिक्षा लेते हैं। हमें विद्यालय में मन लगा कर पढना चाहिए एवं अपने घर में माता पिता से भी जो संस्कार मिलते हैं उन्हें भी ग्रहण करना चाहिए। पढाना जरूरी है, क्योंकि पढाई ही हमें आगे लेकर जाती है। अंत में स्कूल छात्र संघ पदाधिकारियों को उन्होंने शपथ दिलाया। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।

Exit mobile version