DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मासिक रामायण पाठ की शुुरुआत

जांजगीर। श्री हरि कीर्तन महिला मानस मंडली जांजगीर द्वारा पवित्र सावन मास में मासिक रामायण पाठ का आयोजन शारदा मंदिर परिसर में किया जा रहा है। शुभारंभ मनीषा गोपाल, पार्षद व जिला महिला योग प्रभारी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा, रामायण पाठ पुण्य का कार्य है। यह मर्यादा और संस्कार की सीख देता है।

मंडली अध्यक्ष चमेली साहू ने बताया, सावन मास में यह आयोजन पिछले 7 वर्षों से हो रहा है। रामायण विनम्रता, धैर्य और प्रेरणा देती है। हर वर्ष सभी की मंगल कामना के लिए यह पाठ किया जाता है। रामायण जीवन जीने की राह दिखाती है, जहां श्रीराम की चर्चा होती है, वहां हनुमान जी स्वयं पहुंचते हैं, जहां हनुमान जी होते हैं, वहां संकट नहीं आता।

समिति के सभी पदाधिकारियों के सहयोग से पूरे सावन मास में यह आयोजन हो रहा है। रामायण पाठ हर शाम 5 बजे से शुरू होता है। यह पाठ हरि इच्छा तक चलता है। इसे यूट्यूब चैनल चमेली संकीर्तन और विभा के गीत पर लाइव देखा और सुना जा सकता है।

शुभारंभ अवसर पर आशा दुबे, नीलू पांडेय, ममता यादव, विभा उपाध्याय, पार्वती कश्यप, सविता बरेठ, पूजा गुप्ता, दीपश्री साहू, सरोजनी साहू, पुष्पा गोपाल, छवि साहू, निष्ठा वैष्णव, निशा मिश्रा, शारदा साहू, मालती यादव, संगीता राठौर, अन्नू राठौर सहित महिला समिति की बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने रामायण रूपी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

Exit mobile version