DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मां को पीट-पीटकर मार डाला:सक्ती में विवाद के बाद बेटे ने किया मर्डर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

सक्ती। सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ीकोना में एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला की पहचान तिहारिन बाई माली के रूप में हुई है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। विवाद का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।

Exit mobile version