DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस

कोरबा। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल साडा टीपीनगर में शनिवार को ब्लैक-डे और मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया। इसमें सामाजिक संस्था ‘संस्कारम’ की संरक्षिका चित्रलेखा चंदेल मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने कहा कि माता-पिता ही जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। उनके संस्कार, त्याग और मार्गदर्शन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने छात्राओं से माता-पिता के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और सेवा भाव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ममता रानी वासन ने आधुनिक जीवनशैली के दौर में पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में बच्चों को माता-पिता से सतत संवाद बनाए रखना चाहिए और उनके अनुभवों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।

Exit mobile version