बच्चों में संस्कार के बीज डालना हमारा उद्देश्य-लायन अग्रवाल
कोरबा। नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा में 14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने अभिभावकों को तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर, विश्राम सिंह कंवर, सरपंच सरिता कंवर ने कहा कि इससे बच्चों में संस्कार पनपेगा।

