DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

ज्योति कलशो से जगमगा रहा मां सर्वमंगला मंदिर परिसर


सत्व के तेज प्रकाश से आल्हादित होते श्रद्धालु:असीम ऊर्जा का हो रहा संचार

कोरबा। जगत जननी मां आदि शक्ति की उपासना से कोरबा जिला ही नहीं बल्कि पूरा विश्व आत्मविभोर होकर असीम ऊर्जा को प्राप्त कर रहा है।


आदि शक्ति मां जगत जननी मां सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में 10 हजार से अधिक ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित हो रहे हैं। ज्योति कलशों के दिव्य पूंज से पूरे क्षेत्र में असीम ऊर्जा का संचार हो रहा है और सत्व का प्रकाश फैल रहा है। पूरा परिसर मां के जयकारों से गूंज रहा है और चारों तरफ मां के सजे दरबार से भव्यता दिख रही है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर मां से आशीर्वाद ले रहे हैं और उनके आशीर्वाद से पूरा परिसर सत्व के तेज प्रकाश से असीम ऊर्जा का संचार हो रहा है और श्रद्धालु आत्म विभोर हो रहे हैं।
आज मां कात्यानी स्वरूपा की होगी पूजा


चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी गुरूवार को आज आदि शक्ति जगत जननी के षष्ठम स्वरूप मां कात्यानी के रूप में मां सर्वमंगला की पूजा की जाएगी। श्रद्धालु मां कात्यानी स्वरूपा मां सर्वमंगला की पूजा अर्चना कर मनोवांछित फल प्राप्त करेंगे। मंदिर प्रबंधक एवं पुजारी नमन पांडेय ने बताया कि मां कात्यानी स्वरूपा मां सर्वमंगला को आज के दिन षष्ठी को भोग के रूप में शहद एवं फल अति पसंद है। मां कात्यानी के पूजन से दाम्पत्य जीवन हमेशा सफल रहता है और घर में समृद्धि आती है। विवाह बंधन में बंधने की इच्छा लेकर पहुंचने वाले श्रद्धालु की मां कात्यानी की पूजा से इच्छा पूरी होती है। प्रात: एवं संध्याकालीन महा आरती से भी अद्भूत शांति का एहसास श्रद्धालु कर रहे हैं।

Exit mobile version