DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

मां के नाम पेड़ लगा दिया मातृत्व और पर्यावरण का संदेश

चांपा। कैट (कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) ने बुधवार को गणेशी मंगल भवन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में मातृत्व को नमन करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चांपा के अध्यक्ष प्रदीप नामदेव रहे।

उन्होंने कहा मां के नाम एक पेड़ लगाना केवल पौधरोपण नहीं, यह भावनाओं, संस्कारों और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने इसे सामाजिक चेतना का संदेश देने वाला अभियान बताया। इस दौरान पूर्व नपा अध्यक्ष अमरनाथ सोनी, समाजसेवी अनिल मनवानी, राजन गुप्ता, धीरज सोनी, राम खूबानी, अनिल गुप्ता, मनोज धामेचा, रघु सोनी, महेंद्र तिवारी, संतोष सोनी, महाराजा सीताराम गुहा, संतोष थवाईत, अंशुमान दुबे और संजू मनवानी मौजूद रहे। सभी ने पेड़ लगाकर अभियान को समर्थन दिया। मां के नाम संकल्प पत्र भी भरे। कैट सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल प्रतीकात्मक नहीं है। इसका उद्देश्य पूरे शहर में पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ मां-पिता या किसी प्रियजन के नाम जरूर लगाएंगे।

Exit mobile version