DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

MP-CG बॉर्डर पर बिछी बर्फ की चादर…2 डिग्री पहुंचा पारा:बिलासपुर में सुबह 8.30 से लगेंगे स्कूल; रायपुर, सरगुजा, बस्तर संभाग में शीतलहर

रायपुर ,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में कई जगहों पर शीतलहर चल रही है। अमरकंटक में रात का पारा 2 डिग्री हो गया है। इससे लगे छत्तीसगढ़ की सीमा पर बर्फ की चादर बिछ गई है। ठंड को देखते हुए बिलासपुर में दो शिफ्ट में स्कूल लगेंगे। पहली पाली सुबह 8.30 से 11.30 और दूसरी शिफ्ट 12 से 4 बजे तक रहेगी।

बता दें कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 6 डिग्री तक कम हो गया है। रायपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण अगले कुछ दिन समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। जिससे कहीं-कहीं पर बादल छाएंगे। इसके बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ से सटे अमरकंटक में कार की छत पर जमी ओस।

Exit mobile version