DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

कोंडागांव में पकड़ाया MP का शराब:पुलिस को देख भागने के चक्कर में पलटी कार, 750 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

कोंडागांव,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश की शराब पकड़ी है। स्कॉर्पियो से 750 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 97,500 रुपए है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से शराब की खेप लाई जा रही है। जिस पर पुलिस ने बड़े कनेरा रोड पर नाकेबंदी की। इस दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो (CG 04 NX 4179) को रोकने की कोशिश की।

डीएनके कॉलोनी में रहने वाला आरोपी

पुलिस को देख ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने के चक्कर में गाड़ी पलट गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शुभम सरकार (30) को गाड़ी से सुरक्षित निकाला। जो कि कोंडागांव के डीएनके कॉलोनी का रहने वाला है।

घायल ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में आरोपी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version