DivyaAkash: Your Daily Source for Hindi News

श्रीमती आरती अग्रवाल मिली किरण देव सिंह से, पुन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं


कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद, अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति, मिनीमाता गल्र्स कॉलेज कोरबा एवं भाजपा नेत्री श्रीमती आरती अग्रवाल आज रायपुर पहुंची और नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव सिंह से मिली और पुन: प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। श्री सिंह ने आरती अग्रवाल से हालचाल भी पूछा और कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने अपने वार्ड में किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी, जिस पर श्री सिंह ने आरती अग्रवाल की प्रशंसा की। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी आरती अग्रवाल ने श्री सिंह को दी। कोरबा की राजनीति के बारे में भी कुछ देर तक चर्चा हुई।

Exit mobile version